ग्रामीण डाक सेवक GDS भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट कब होगी जारी , जानिए पूरी जानकारी

India Post GDS Result 2026:- इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों पर जो भर्ती निकली गयी थी, जिसका आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक पूरी कर ली गई है। आवेदन खत्म होने के बाद 18 और 19 फरवरी को अभ्यर्थियों को फॉर्म में करेक्शन का मौका भी दिया गया। अब हम आप को बाते की इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक का पहली मेरिट लिस्ट आने वाली है।
| विभाग का नाम: | India Post GDS 1st Merit List |
|---|---|
| टोटल पोस्ट | 28,740 |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि: | 31 जनवरी |
| आवेदन की अंतिम तिथि: | 16 फरवरी |
कितने पदों पर हो रही है भर्ती?
इस बार GDS भर्ती के तहत कुल 28,740 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। देशभर के अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक GDS भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट कब होगी जारी , जानिए पूरी जानकारी
कब जारी होगी India Post GDS 1st Merit List?
भर्ती से जुड़े सूत्रों के अनुसार, GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। अगर आप भी अपना फॉर्म डाले थे तो, यहाँ खबर आप ही के लिए है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो India Post ने आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी किया था। इसी आधार पर इस बार भी मार्च के पहले सप्ताह में मेरिट लिस्ट आने की प्रबल संभावना है।
कैसे तैयार होती है GDS मेरिट लिस्ट?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है।
- 10वीं के मार्क्स का प्रतिशत
- बोर्ड के अनुसार नॉर्मलाइजेशन (यदि लागू हो)
- आरक्षण श्रेणी के नियम
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। ग्रामीण डाक सेवक GDS भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट कब होगी जारी , जानिए पूरी जानकारी
DV के दौरान जरूरी दस्तावेज:
- 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
अगर पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया तो?
India Post द्वारा आमतौर पर कई चरणों में मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। यदि किसी कारणवश सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। ग्रामीण डाक सेवक GDS भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट कब होगी जारी , जानिए पूरी जानकारी