छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति (महिला हेल्पलाइन 181) में कॉल ऑपरेटर के पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक) है तथा प्रतिमाह वेतन ₹20,000 निर्धारित है। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट Department of Women and Child Development Chhattisgarh पर उपलब्ध है।
मुख्य विवरण
- पद का नाम: कॉल ऑपरेटर (महिला पद)
- वेतन: ₹20,000/- प्रतिमाह (एकमुश्त)
- अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- आवेदन का माध्यम: पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कूरियर
योग्यता और नियम
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।
- भाषा ज्ञान: हिंदी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी और स्थानीय बोली/भाषा का अच्छा संवाद कौशल।
- कंप्यूटर ज्ञान: कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी ज्ञान।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रारंभ तारीख 29 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया
चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा निम्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आप विभागीय विज्ञापन देखे
कार्य दायित
- कॉल आपरेटर कॉल अटेंड करेंगी, प्राथमिक रेफरल करेंगी, डेटा एंट्री करेंगी और गंभीर प्रकरणों तथा ऐसे ऐसे प्रकरणों को हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर को भेजेंगी, जिनमें प्रथम बिंदु परामर्श की आवश्यकता है।
- महिला सुरक्षा तथा महिला अधिकारों से संबंधित सरकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगी।
- उपर्युक्त किसी भी योजना या कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेंगी तथा उन्हें उस तक पहुंचने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देंगी।
- छुटे हुए कॉल पर पुनः कॉल करने में हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर की सहायता करेंगी।
- हेल्पलाइन एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगी
- कॉल ऑपरेटर को 24X7 (24 घण्टे) ड्यूटी रोस्टर अनुसार 03 अलग-अलग शिफ्टों में कार्य करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा;
- हिन्दी, अंग्रेजी छत्तीसगढ़ी भाषा में अच्छा संवाद कौशल हो।
- कम्प्यूटर में हिन्दी मुद्रलेखन का ज्ञान होना चाहिए।
- कम्प्यूटर एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी होनी चाहिए ।
- यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए
आवेदन कैसे करे
- महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना के तहत महिला हेल्पलाईन 181 के संचालन हेतु जारी राज्य मुख्यालय रायपुर में कॉल ऑपरेटर (अ.ज. जा. वर्ग) पर एकमुश्त वेतन पर भर्ती के लिये
- पात्र आवेदकों से आवेदन पंजीकृत डाक / स्पीडपोस्ट / कोरियर के माध्यम से दिनांक 15/08/2026 सायं 05:00 बजे तक आमंत्रित हैं।
- आवेदन संचालनालय महिला एवं बाल विकास, इंद्रावती भवन, ब्लाक 01 द्वितीय तल, नवा रायपुर, अटल नगर को प्रेषित करना होगा।
सैलरी कितना है
सैलरी 20,000 रु.