छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए जारी हुआ नियुक्ति आदेश,260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण

Cg Vyapam Lab Technician Vacancy 2026 chayn लिस्ट : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला तकनीशियन की अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद अब पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुँच गई है।
उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ notification
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयोगशाला तक तकनीशियन की अंतिम चरण सूचित जारी कर दी गई है, इसके साथ ही पदस्थापना आदेश भी विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसका लिंक आपको नीचे मिलेगा, जिसके माध्यम से आप चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती, 260 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची
- पद: प्रयोगशाला तकनीशियन (उच्च शिक्षा विभाग)
- कुल नियुक्तियां: 233
- वेतन: ₹25,300 प्रारंभिक वेतन (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
260 पदों पर हुई थी भर्ती प्रक्रिया
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के कुल 260 पदों के लिए पूर्व में विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा परीक्षा का आयोजन किया गया था।
व्यापम द्वारा जारी किया गया परिणाम
परीक्षा संपन्न होने के पश्चात व्यापम द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम जारी होने के बाद उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्ति की सुनवाई की गई। सभी आपत्तियों का विधिवत निराकरण करने के बाद विभाग द्वारा अंतिम चयन सूची एवं अनुपूरक (वेटिंग) सूची का प्रकाशन किया गया।
CG प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2023 – अनुपूरक / प्रतीक्षा से चयन सूची
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए चयन सूची तथा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है जिसका लिस्ट अगर आपको देखना है तो आप नीचे देकर लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं आदेश का पीडीएफ।
महत्वपूर्ण लिंक :
अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए पदस्थापना आदेश (Posting Order) भी जारी कर दिया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे:
-
उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आदेश को ध्यानपूर्वक पढ़ें
-
निर्धारित समय सीमा में कार्यभार ग्रहण करें
-
आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्था में उपस्थित हों
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से मिली राहत
प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से न केवल चयनित अभ्यर्थियों को राहत मिली है, बल्कि प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं के संचालन को भी मजबूती मिलेगी। इससे छात्रों को शैक्षणिक कार्यों में बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।
नोट : छत्तीसगढ़ के सभी प्रकार की रोजगार योजना तथा महत्वपूर्ण समाचारों के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप जरूर ज्वॉइन करें जिसका लिंक हम आपको नीचे दिए हैं।

