Life Style

Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी

Google ने लॉन्च किया नया Pixel 10a :- गूगल (Google) ने अपने लोकप्रिय Pixel स्मार्टफोन सीरीज में लेटेस्ट Pixel 10a को भारत और ग्लोबल मार्केट में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। टेक-जायंट ने बताया है कि यह हैंडसेट कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा, जबकि असली सेल अगले महीने शुरू होगी।Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी

Google Pixel 10a: एक बेजोड़ स्मार्टफोन

Pixel 10a डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में काफी अपग्रेडेड रखा गया है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन चार आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। Google का कहना है कि इसमें प्रीमियम एल्युमिनियम फ्रेम है, जो इसे मजबूती और प्रीमियम फील देता है। साथ ही फ़ोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

बड़ी बैटरी और शानदार पावर

Google Pixel 10a में 5,100mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में लंबे समय तक बैटरी लाइफ देती है। इस बैटरी के साथ यूज़र्स को बेहतर बैटरी-बैकअप और पावर-एफिशिएंसी का अनुभव मिलेगा।Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी

फीचर्स और शानदार लॉन्च ऑफर्स

पिक्सल 10ए में इस बार कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें डिस्प्ले, बैटरी और एआई फीचर्स शामिल हैं. इस फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल और हाई परफॉर्मेंस दोनों के लिए डिजाइन किया गया है. इस फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. इसका मतलब है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखाई देगी. गूगल का दावा है कि यह अब तक की सबसे चमकदार पिक्सल ए सीरीज स्क्रीन है.

भारत में कीमत और ऑफ़र

भारत में Google Pixel 10a की कीमत इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹49,999 रखी गई है। इसके साथ ही लॉन्च के अवसर पर कंपनी ने बेहतरीन इंश्योरेंस और फाइनेंसिंग ऑफ़र भी पेश किए हैं।Google Pixel 10a भारत में हुआ लॉन्च, 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी

शुरुआती ऑफ़र (Introductory Offers)

  • चुनिंदा HDFC बैंक कार्ड्स पर ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक
  • 24 महीने तक बिना ब्याज वाला EMI विकल्प
  • ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस

Back to top button