CG Jobs In Chhattisgarh 2025जगदलपुर jobबीजापुर छत्तीसगढ़

15000 स्थाई शिक्षक-शिक्षिकाओं की होगी भर्ती – भूपेश बघेल

यहां गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह में मुख्यमंत्री ने तीन बड़ी घोषणाएं की।

जगदलपुर । मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 5 हजार स्थाई शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती करने का ऐलान किया है। इसमें से 7 हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं आदिवासी अंचलों की शालाओं को मिलेंगे।

यहां गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह में मुख्यमंत्री ने तीन बड़ी घोषणाएं की। उन्‍होंने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से प्राथमिक शालाओं में छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, भतरी, सरगुजिया, कोरवा, पांडो, कुडुख, कमारी में भी होगी पढ़ाई की व्यवस्था जबकि स्कूलों में किया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का वाचन। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों की जीवनी पर परिचर्चा जैसे आयोजन स्‍कूलों में होंगे। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

https://cgjobs24.com/archives/1336

उन्‍होंने कहा कि हम दो दशकों के इतिहास में पहली बार लगभग 15 हजार स्थाई शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती कर रहे हैं, जिससे 7 हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं आदिवासी अंचलों की शालाओं को मिलेंगे। उच्च शिक्षा को सुविधाजनक और गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए प्रदेश में 10 आदर्श महाविद्यालयों की स्थापना, 54 महाविद्यालयों में अधोसंरचना विकास हेतु आर्थिक सहायता दी गई है,

https://cgjobs24.com/archives/1332

वहीं दूसरी ओर सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी के लगभग 1500 पदों पर भर्ती की जा रही है। 34 सरकारी कॉलेजों में लगभग 4 हजार तथा 56 अशासकीय कॉलेजों में 6 हजार सीटें बढ़ाई गई हैं। हर जिले में कन्या छात्रावास की उपलब्धता को अनिवार्य बनाया गया है।

https://cgjobs24.com/archives/1329

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close