bank job in chhattisgarh 2025Rojgar Special News

बैंक ऑफ़ बड़ौदा BOB भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

BOB Bank Recruitment 2025:- बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत 2700 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह अवसर उन सभी स्नातकों (Graduates) के लिए सुनहरा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से चयनित युवाओं को अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा BOB भर्ती, जानिए पूरी जानकारी।

विभाग का नामबैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) भर्ती
पदों की संख्या2700 पदों
पद का नामअप्रेंटिस (Apprentice)
न्यूनतम आयु20 वर्ष
अधिकतम आयु28 वर्ष
आवेदन की तिथि11 नवंबर 2025-1 दिसंबर 2025
शैक्षणिक योग्यता(Graduation)

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत 2700 पदों पर भर्ती की तिथियाँ आवेदन की प्रारंभ तिथि 11 नवंबर 2025 और आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 तक है अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो अंतिम तिथि निकलने से पहले आवेदन कर दे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पदों का विवरण (Vacancy Details)

  • कुल पदों की संख्या: 2700
  • पद का नाम: अप्रेंटिस (Apprentice)
  • कार्य क्षेत्र: भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में

आयु सीमा (Age Limit as on 01.11.2025)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले NATS (National Apprenticeship Training Scheme) या NAPS (National Apprenticeship Promotion Scheme) पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा BOB भर्ती, जानिए पूरी जानकारी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  1. उम्मीदवार पहले NATS/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  2. इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  3. “Careers” → “Current Opportunities” सेक्शन में जाकर “Apprenticeship Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. सभी आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  6. आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

अधिकारिक वेबसाइड 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा –

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Test)
  2. स्थानीय भाषा की परीक्षा (Local Language Test)
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close