ओयू में प्री-बीएड व डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 19 को, 84 केंद्रों में होगी परीक्षा, जैमर लगेगा, बायोमैट्रिक अटेंडेंस होगा
बिलासपुर | ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से संचालित दो वर्षीय बीएड एवं डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बीएड में 500 और डीएलएड में 2400 सीटें
प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को होगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने प्रदेशभर में 84 परीक्षा केंद्र बनाई है। इस बार यूनिवर्सिटी ने निर्णय लिया है कि सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही सभी छात्रों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस होगी, ताकि किसी भी छात्र के बदले दूसरा दूसरा को एग्जाम नहीं दे पाए। साथ ही काउंसिलिंग के समय भी बायोमैट्रिक से छात्र को वेरिफाई किया जाएगा। ओयू में बीएड में 500 और डीएलएड में 2400 सीटें
परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए नोडल
इस बार परीक्षा केंद्र जिला स्तर के बजाय संभाग स्तर पर बनाए गए हैं। प्रदेश के पांचों संभागों में परीक्षा आयोजित होगी, जिससे परीक्षा संचालन और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा स्तर पर परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय ने तीन-स्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है। प्रत्येक संभाग के लिए संबंधित विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा लीड कॉलेज के प्राचार्य और विश्वविद्यालय के दो वरिष्ठ अधिकारी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
प्री-बी.एड में 19,762 अभ्यर्थियों ने आवेदन
इन सीटों पर इस बार 54 हजार 498 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्री-बी.एड में 19,762 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं प्री-डीएलएड की 2,400 सीटों पर
34,736 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में प्री-बीएड की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। द्वितीय पाली में प्री-डीएलएड परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4:15 बजे तक होगी।