Latest chhattisgarh news today in Hindiकुछ हट के ...

छत्तीसगढ़ रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो हुआ वायरल…देखिए

रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो हुआ वायरल :- दोस्तों सोशल मीडिया के जमाने में आए दिन कुछ न कुछ सुर्खियों में जरूर रहता है विगत 3 दिनों से एक पटवारी का घूस लेते हुए कैमरे में कैद वीडियो काफी वायरल हो रहा है सोशल मीडिया में आज हम आपको और पटवारी के वीडियो के बारे में बताने वाले हैं। यह वीडियो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की है वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

PM Kisan Yojana : 14 किस्त कब आएगी 2023 में, नियम में बदलाव पर महत्वपूर्ण अपडेट

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक पटवारी घूस लेते कैमरे में कैद हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक किसान से काम कराने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।

किसान ने पटवारी को पैसे तो दिए, लेकिन इसका उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। ये मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम गन्तुलि का है।

ग्राम गन्तुलि में पटवारी के पद पर प्रांजल स्वर्णकार की पोस्टिंग हैं। पटवारी के पास किसान ने अपनी जमीन से संबंधित किसी कार्य के लिए आवेदन किया था। लेकिन पटवारी ने काम के लिए किसान से पैसों की मांग की। किसान ने पटवारी को पैसे देने का वीडियो बना लिया। जिसे अब सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि रिश्वतखोर पटवारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिश्वत लेते पटवारी का वायरल वीडियो??

” पटवारी द्वारा रिश्वत लेने के संबंध में शिकायत नहीं मिली है न ही इस संबंधी वीडियो उनके पास आया है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। ”

नोट :- दोस्तों अगर आपके पास में कोई पटवारी या कोई अधिकारी किसी काम के लिए पैसे की मांग करता है, तो आप भी इस टाइप का वीडियो कर सकते हैं और वीडियो को उच्च अधिकारी तक पहुंचा सकते हैं ,ताकि ऐसे घूसखोर अफसरों पर कार्रवाई की जा सके l

PM Kisan Yojana : 14 किस्त कब आएगी 2023 में, नियम में बदलाव पर महत्वपूर्ण अपडेट

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close