छत्तीसगढ़ में रोजगार मेला का आयोजन 253 पदों पर होगी भर्ती

सीजी कोरबा में रोजगार मेला 253 पदों पर होगी भर्ती :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में 05 अक्टूबर 2023 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला के माध्यम से एडवाईजर, इंश्योरेंस एडवाइजर के कुल 253 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित प्लेसमेंट कैंप में टी.आर.व्ही. इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कोरबा के लिए एडवाईजर के 200 पदों पर नियुक्ति हेतु रिक्तियां प्राप्त है। उक्त पद पर केवल महिला आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।
सीजी रोज़गार मेला में भाग कैसे लेवें
छत्तीसगढ़ जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में रोजगार मेला प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 अक्टूबर 2023 को विशाल रोजगार मिलेगा आयोजन रखा गया है, जिसमें 253 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं 12वीं पास रखी गई है, अगर आप रोजगार की तलाश में है तो, आप इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं सुबह 11:00 से…… पूरी जानकारी के लिए आप जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र कोरबा संपर्क कर सकते हैं।
सीजी व्यापाम न्यू वैकेंसी :युवाओं के लिए अच्छी खबर…3 विभागों में सरकारी नौकरी
शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं उत्तीर्ण
इसी प्रकार एल.आई.सी. ऑफ इंडिया कोरबा में इंश्योरेंस एडवाइजर के 53 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 50 वर्ष अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के लिए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।




