हॉस्पिटल क्षेत्र के युवाओं के लिए 09 जनवरी को रोज़गार मेला का आयोजन

Cg Raipur Rojgar Mela 2024 :- छत्तीसगढ़ के जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र में समय-समय पर युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन रोजगार विभाग द्वारा किया जाता है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ रायपुर में शिक्षित एवं अनुभव धारी युवाओं के लिए प्लेसमेंट टाइम का आयोजन आगामी 9 जनवरी को किया जाएगा जिसमें आप शामिल होकर कंप्यूटर ऑपरेटर फार्मिस्ट प्लंबर नर्सिंग सुपरवाइजर सहित 105 से अधिक पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
रायपुर में आज रोजगार मेला का आयोजन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 जनवरी 2024 को स्थान- रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया गया है।
- विभाग का नाम :- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र
- पद का नाम :- विभिन्न पद
- पोस्ट की संख्या :- 105 पोस्ट
- स्थान :- रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर
- समय :- सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक
कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, नर्सिंग सुपरवाईजर सहित 105 पद
इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, ग्राम चिखली, जिला दुर्ग द्वारा मेडिकल ऑफिसर, डेन्टिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, ओ०टी०/एक्स-रे टेक्निशियन, पैथालॉजी लेब, नर्सिंग स्टॉफ, डायलासिस टेक्निशियन, फिल्ड ऑफिसर, इलेक्ट्रिशियन, वाहन चालक, कॉर्पाेरेट मैनेजर, एकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्लंबर, नर्सिंग सुपरवाईजर, गार्ड एवं मल्टिपल वर्कर आदि के 105 से अधिक पदों पर अनुभवी योग्यताधारी आवेदकों की भर्ती
वेतन कितना मिलेगा
अगर बात करें छत्तीसगढ़ रोजगार मेला हॉस्पिटल क्षेत्र वैकेंसी 2024 के वेतनमान के बारे में तो मिली जानकारी के अनुसार आपका वेतन 10000 से लेकर ₹50000 प्रति माह तक हो सकता है अलग-अलग वैकेंसी के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ रायपुर रोज़गार मेला आवेदन कैसे करें
अगर आप इस जॉब फेयर में सम्मिलित होना चाहते हैं तो अपने समस्त बायोडाटा जिसमें आपका आधार कार्ड शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण पत्र तथा अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस रखते हैं तो उसे भी इन सभी की छायाप्रति के साथ आप 11 से 2:00 बजे के मध्य 9 जनवरी 2024 को रोजगार कार्यालय पूर्ण पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में शामिल हो सकते हैं।
अतः इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं अनुभव प्रमाण-पत्र तथा ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
नोट :- अगर आप छत्तीसगढ़ किसी अन्य जिले में आयोजित होने वाली रोजगार मेला के संबंध में जानकारी पाना चाहते हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं जिसमें हम बताते हैं लड़के अलग-अलग चीजों में निकली हुई वैकेंसी के बारे में डिटेल जानकारी।




