प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला पंचायत बस्तर में निकली भर्ती

प्रधानमंत्री आवास योजना:- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक कलस्टर में “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन” के चयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय बस्तर, जगदलपुर में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
| विभाग का नाम | कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) |
| पद का नाम | आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन |
| आवेदन प्रक्रिया | स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा (ऑफलाइन) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 (शाम 5 बजे तक) |
| स्थान | बस्तर जिला, छत्तीसगढ़ |
आयु सीमा
प्रभात की आवास योजना ग्रामीण जिला पंचायत बस्तर आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई है, अगर आप भी 18 वर्ष से है तो आप आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण दिनांक
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए महत्वपूर्ण तिथि प्रारंभिक तिथि 9 5 2025 और अंतिम तिथि 20 5 2025 शाम 5:00 बजे तक रखी गई है, अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि से पहले जल्द आवेदन कर दे।
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- बी.ई./डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा भी पात्र हैं।
- बी.ई. (सिविल), डिप्लोमा (सिविल), एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जाएगा।
- जिला प्रशासन स्थानीय आवश्यकतानुसार पूर्व में कार्यरत आवास मित्र,
- महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य, बेयर फुट टेक्निशियन (BFT),
- बैंक सखी का भी नियमानुसार चयन कर सकता है।
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- सबसे पहले विज्ञापन से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- और उसे ध्यान पूर्वक सही-सही भरे।
- पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम बताओ शैक्षणिक योग्यता आदि सभी भरे।
- आवेदन पत्र के साथ मांगी गई समस्त आवश्यक दस्तावेज का छाया प्रति संलग्न करें।
- और साथ ही अपना पासपोर्ट साइज फोटो ही निर्धारित स्थान पर लगे।
- एक लिफाफे में अपने भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों को रखें।
- लिफाफे के ऊपर पता लिखे” (जिस जनपद पंचायत के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम) स्पष्ट रूप से लिखें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजें।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर (छ.ग.) पिन – 494001
महत्वपूर्ण लिंक
विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फॉर्म
निष्कर्ष
जिला पंचायत बस्तर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन” की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो ग्रामीण क्षेत्र में रहकर विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।यदि आप निर्धारित योग्यता रखते हैं और इस चुनौती भरे कार्य के लिए उत्साहित हैं, तो बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। याद रखें, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 है। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन समय पर भेजें।
- मेरिट लिस्ट: अभ्यर्थियों का चयन 12वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- अतिरिक्त अंक: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के लिए अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे
- चयन समिति: जिला पंचायत स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति प्राप्त आवेदनों की जांच करेगी और योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी।
- नियुक्ति: चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह ग्राम के क्लस्टर पर नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थी न मिलने पर समीपस्थ क्लस्टर में सेवा ली जावेगी।




