पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी

CM किसान सम्मान निधि 20 किस्त :- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है।अभी-अभी ताजा अपडेट मिली है कि किसानों के खाते में 2000 रुपये जल्द ही आने वाले हैं।अगर आप भी कर रहे है इंतजार पीएम किसान सम्मान योजना की तो यहाँ खबर आप के लिए ही है।
किसान सम्मान योजना कितनी क़िस्त मिल रही है
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा 2000-2000 की तीन किस्तों में आता है। पिछली किस्त फरवरी में आई थी। इसके बाद 20वीं किस्त के 2000 रुपये का इंतजार सभी को है।पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जून में आएगी
योजना का लाभ कोन ले रहा है
इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं और किस्त का लाभ ले रहे हैं। इस बार भी योजना के अंतर्गत 2 हजार रुपये की किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि ये 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है।
सिर्फ इन किसानों के खाते में आएगा पैसा
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आ रही गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर सरकार ने यह तय कर लिया है कि सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में पैसा जाएगा, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। अगर अभी तक आपने फार्मर रजिस्ट्री कराकर फार्मर आईडी नहीं बनाई है तो फिर 20 जून को 20वीं किस्त खाते में आएगी। हालांकि अभी भी समय है और यह काम आप ऑनलाइन कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना में कितनी कितने पैसे दिए जाते है
आप को बता दें कि पीएम किसान एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसका 100% फाइनेंस सरकार द्वारा किया जाता है। इस योजना के तहत, सभी भूमिधारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- की आय सहायता प्रदान की जाएगी। 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आय सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत से अब तक 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए जा चुके हैं।
किसानों के लिए जरूरी जानकारी
किसान आधिकारिक पीएम-किसान वेबसाइट पर अपने लाभार्थी की स्थिति और भुगतान अपडेट की जांच कर सकते हैं। साइट उपयोगकर्ताओं को लाभार्थी सूची में अपना नाम सत्यापित करने और ओटीपी-आधारित या बायोमेट्रिक विधियों के माध्यम से ईकेवाईसी पूरा करने की अनुमति देती है।
पीएम किसान सम्मान निधि (KYC) कैसे करें?
- सबसे पहले आपको PM-Kisan Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करनी है।
- फार्मर कॉर्नर” पर जाएं
- “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें
- ओटीपी प्राप्त करें और सबमिट करें
- पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा (आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर)
महत्वपूर्ण लिंक
eKYC स्थिति की जांच
- आप eKYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त करेंगे.
- आप PM-Kisan Samman Nidhi वेबसाइट पर “फार्मर्स कॉर्नर” में अपना आधार नंबर दर्ज करके भी स्टेटस चेक कर सकते हैं.
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है
- तो आपको नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाकर eKYC पूरी करनी होगी.
- वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से eKYC की जाएगी.




