पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 750 लोकल बैंक ऑफिसर की भर्ती

Punjab National Bank LBO Recruitment 2025:- अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के 750 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। यह भर्ती देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 750 लोकल बैंक ऑफिसर की भर्ती
| विभाग का नाम | पंजाब नेशनल बैंक भर्ती |
|---|---|
| पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर |
| कुल पद | 750 पद |
| न्यूनतम आयु | 20 साल |
| अधिकतम आयु | 30 साल |
| आवेदन की प्रारभिक तिथि | 3 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 नवंबर 2025 |
| योग्यता | ग्रेजुएट |
योग्यता (Eligibility Criteria)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
साथ ही, उम्मीदवार के पास क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर में कम से कम 1 वर्ष का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन की तिथि (FORM DATE)
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन 3 नवंबर से शुरू होंगे। जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 23 नवंबर 2025 तक फॉर्म भर पाएंगे।पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 750 लोकल बैंक ऑफिसर की भर्ती
वेतनमान (Salary Structure)
सेलेक्टेड उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा।
-
शुरुआती सैलरी: ₹48,480 प्रति माह
-
अधिकतम सैलरी: ₹85,920 प्रति माह
इसके अलावा कर्मचारियों को DA, HRA, मेडिकल भत्ता जैसे अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
इस प्रकार कुल मासिक पैकेज ₹85,000 से अधिक हो सकता है।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर बैंक की वेबसाइट चेक करते रहें।
आवेदन लिंक (APPLY LINK)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की तारीख और विस्तृत जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।



