CG Jobs In Chhattisgarh 2025DhamtariJobs in RaipurKORBA JOBSMahasamund jobs

बेरोजगारों के लिए राज्योत्सव के अवसर पर भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला…

रायपुर. राज्योत्सव के अवसर पर­ भूपेश कैबिनेट ने आज बेरोजगारों के लिए बड़ा निर्णय लिया है. सरकार कुछ जिलों में शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि ये भर्तियां व्यापमं द्वारा की जा रही 15 हजार भर्तियों के अतिरिक्त होंगे. सरकार ये भर्ती बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण और मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कनिष्क चयन बोर्ड के माध्यम से करेगा. जिलों के स्थानीय लोगों को शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा.

गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने शिक्षक, लेक्चरार व सहायक शिक्षक के पदों पर 14 हजार 5 सौ 80 पदों के लिए आवेदन मंगाए थे. लेक्चरार ग्रेड 2 के 3177 पद, असिस्टेंट टीचर साइंस के 1200 पद, असिस्टेंट टीचर इंगलिश के 306 पद, इंगलिश टीचर के 456 पद, असिस्टेंट टीचर साइंस के 4000 पद, टीचर के 2896 पद निकाले गए….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मंत्रि मंडल की बैठक के बाद बताया कि जिला स्तर की नियुक्तियों में नई आरक्षण व्यवस्था लागू होने से आदिवासी अंचल के कई जिलों में आरक्षण 100 प्रतिशत से ज़्यादा हो रहा था. उन्होंने कहा कि जिले बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव हैं. लिहाज़ा इन जिलों में आरक्षण की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए मंत्रि मंडल ने ये तय किया है यहां पिछड़ा वर्ग और सामान्य गरीब के लिए आरक्षण की व्यवस्था उस जिले में इनकी आबादी के हिसाब से तय किया जाए.

https://cgjobs24.com/archives/368

https://cgjobs24.com/archives/383

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close