छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार CG व्यापम (Vyapam) या छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- प्रस्तावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026
आवेदन करने के मुख्य चरण
- वेबसाइट पर जाएं: CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- रजिस्ट्रेशन करें: नए यूजर के रूप में पंजीकरण करके अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाए
- फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक (D.El.Ed/B.Ed और TET) और अन्य जानकारी सही-सही भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: अपने पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें
- शुल्क भुगतान करें: ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए शुल्क वापसी का नियम लागू है
- फाइनल सबमिट: फॉर्म जमा करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
पात्रता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं या स्नातक के साथ डी.एल.एड/बी.एड और टीईटी (TET) उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (स्थानीय नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग की महिलाओं और श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी)।
-
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन केवल CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क वापसी का प्रावधान है
CG सहायक शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा केंद्र का नाम
- बिकापुर/ बिलासपुर
- कोरिया/ (बैकुण्ठपुर) धमतरी
- दुर्ग /जगदलपुर
- रायपुर/ राजनांदगाँव
- कांकेर/ रायगढ़
- जांजगीर चांपा /जशपुर नगर
- कांकेर /महासमुंद
- रायगढ़/ कबीरधाम
चयन प्रक्रिया
- चयन के लिये अभ्यर्थी की पात्रता अथवा अन्यथा के संबंध में नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी का विनिश्चय अंतिम होगा तथा ऐसे किसी भी अभ्यर्थी को, जिसे परीक्षा हेतु प्रवेश प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया हो, परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी
- चयन प्रक्रिया के किसी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी को चयन सूची भेजने के बाद भी, यदि नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगति पायी गई है
- तो वह निरहित हो जायेगा एवं उसका चयन /नियुक्ति, नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा समाप्त कर दी जायेग
