CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन करे….

CCI Recruitment 2026: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब करने की इच्छुक हैं तो आपको बता दें कॉटन कॉरपोरेशन आफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती है तो एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए आप ऑनलाइन 9 जुलाई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन कैसे करना है और इसके संबंध में पूरी जानकारी हम आपको नीचे दिए हैं।

पदों का नाम :

  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा)
  • सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी)
  • प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन)
  • प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा)
  • जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी
  • जूनियर असिस्टेंट (लेखा)
  • जूनियर सहायक (सामान्य)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 9 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026
  • कुल पद: 148
  • पद के नाम: मैनेजमेंट ट्रेनी, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट आदि।

  • योग्यता: पदानुसार स्नातक (Graduation), एमबीए, सीए, बीटेक या अन्य निर्धारित प्रोफेशनल डिग्री
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम पद के अनुसार 30 से 32 वर्ष (नियममानुसार छूट)।
क्या है आवेदन की शर्तें?
  • सहायक प्रबंधक (राजभाषा): उम्मीदवार के पास हिंदी विषय में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन स्तर तक अंग्रेजी विषय पढ़ा होना आवश्यक है।
  • सहायक प्रबंधक (आईटी): उम्मीदवार ने आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक, एमसीए या आईटी/सिस्टम से संबंधित एमबीए/पीजीडीएम किया हो।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग): एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट या कृषि क्षेत्र से संबंधित एमबीए/प्रबंधन डिग्री होनी चाहिए।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स): उम्मीदवार के पास सीए (CA) या सीएमए (CMA) की प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए।
  • जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव: बीएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): उम्मीदवार ने बीकॉम (B.Com) की डिग्री प्राप्त की हो।
  • जूनियर असिस्टेंट (जनरल): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।

18 की आयु वाले करें आवेदन

  • सीसीआई भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 से 32 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना विज्ञापन में निर्धारित तिथि के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1980 से 1989 के बीच निवास करने वाले उम्मीदवारों को भी अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।

Leave a Comment