Home Insurance PlanStock market update

Home Insurance लेना क्यों है जरूरी,आपको मिलते हैं ये सारे फायदे नुकसान की काफी हद तक भरपाई

प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए होम इंश्योरेंस बहुत जरूरी है। कई बार देखा गया है कि बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से जान और प्रॉपर्टी का बहुत बड़ा नुकसान होता है। यह कभी भी हो सकता है और किसी के साथ भी हो सकता है।

नुकसान की काफी हद तक भरपाई

भारत में बीते 10 वर्षों से प्राकृतिक आपदा की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे होने वाले नुकसान की राशि अरबों रुपये तक की पहुंच गई है। किसी भी प्रकृतिक आपदा में उस बात का पता लगाना मुश्किल है कि असल नुकसान कितने का हुआ। लेकिन जो अपनी आर्थिक जरूरतों को समझते हुए सही इंश्योरेंस का चुनाव करते हैं उनके नुकसान की काफी हद तक भरपाई हो जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए यह समझना जरूरी है कि सही समय पर फाइनेंशियल प्लानिंग करना क्यों जरूरी है। अधिकांश बीमा कंपनियां ऐसी पॉलिसी पेश करती हैं जो घरों का प्रकृतिक आपदा के दौरान बीमा देती हैं।

होम इंश्योरेंस में क्या होता कवर…. विशेषज्ञ सलाह 

कॉम्प्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत इंश्योरर सामान्य नुकसान के लिए भुगतान नहीं करता, लेकिन प्राकृतिक आपदा जिनमें बाढ़, भूकंप, तूफान आदि शामिल होता है तो भुगतान होता है। प्राकृतिक आपदा की अनिश्चितता को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अपने घर के लिए पर्याप्त कवर खरीदना चाहिए। पॉलिसी न सिर्फ घर के लिए खरीदें बल्कि घर के सामान जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल, मकैलिकल अप्लाइंस आदि के लिए भी खरीदें।

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close