CG 10th & 12th class NewsRojgar Special News

अपार कार्ड नहीं है तो क्या पढ़ नहीं पाएंगे बच्चे? जानिए अपार id जरुरी है या नही

अपार कार्ड ID क्या है:-आपको बता दे की आपर आईडी की  फुल फॉर्म है ऑटोमेटेड पर्मानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन (APAAR), अपार आईडी भारत के सभी छात्रों के लिए एक विशेष पहचान प्रणाली है।आपर आईडी जारी करने का मुख्य उद्देश्य या है की, स्कूल या कॉलेज के बच्चों को कागजी झंझटों से छुटकारा दिलाने का है।

जहां एक ही जगह पर बच्चों की पढ़ाई से जुड़े सारी जानकारी का डाटा स्टोर रहता है, आधार कार्ड की तरह इसमें भी 12 अंकों का नंबर होता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी सभी जानकारी होती है। यहां पर इस चीज को पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए ही है।

क्या अपार स्कूल के लिए अनिवार्य है

अपार आईडी के होने या ना होने से आपके बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं आएगी, अपार आईडी एक तरह से सुविधा के रूप में सरकार की ओर से छात्रों को दी गई है जो पढ़ाई लिखाई करते हैं। अपर आईडी जारी करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई की जानकारी एक जगह पर जमा करने की है जिसे आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, इसका मतलब यह नहीं है, की अपार आईडी होना जरूरी है या नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई में कोई परेशानी आ सकती है। हालांकि इसमें बच्चों की जरूरतमंद दस्तावेज बनने में या उन्हें हासिल करने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

अपार id में जुडी बच्चो की जानकारी

आपको बता दें की अपार आईडी में छात्रों के नाम से लेकर उनके जन्म तिथि माता-पिता का नाम बच्चों का फोटो उसके अलावा उसमें मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, चरित्र प्रमाण पत्र स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र, और शैक्षणिक सर्टिफिकेट की पूरी जानकारी होगी।

अपार आईडी की जांच कैसे करें?

  • छात्र अपने स्कूल अधिकारियों से पूछकर APAAR ID कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं। एक बार APAAR ID बन जाने के बाद, वे इसे अपने डिजिलॉकर अकाउंट के ‘जारी किए गए दस्तावेज़’ सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • APAAR आईडी निर्माण की स्थिति को APAAR मॉड्यूल के अंतर्गत UDISE+ पोर्टल में भी जांचा जा सकता है, जो छात्रों की सूची उनके APAAR आईडी स्टेटस के साथ प्रदर्शित करता है।

अपार आईडी के लिए पंजीकरण कैसे करें?

APAAR ID, या Automated Permanent Academic Account Registry, एक डिजिटल आईडी है जो भारत में छात्रों के लिए उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक साथ रखने और प्रबंधित करने के लिए बनाई गई है। यह पंजीकरण करने के लिए, आपको डिजिलॉकर या ABC बैंक पोर्टल पर जाना होगा, आधार कार्ड सत्यापित करना होगा, और आवश्यक जानकारी भरनी होगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

APAAR ID पंजीकरण कैसे करें

  • डिजिलॉकर ऐप या ABC बैंक पोर्टल पर जाएं
  • आधार कार्ड वेरिफाई करें
  •  OTP डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  •  स्कूल और कक्षा की जानकारी भरें
  •  APAAR ID डाउनलोड करें

APAAR ID का उपयोग

  • शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश: APAAR ID को शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए एक पहचान के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • नौकरी के लिए आवेदन: यह नौकरी के लिए आवेदन करने के दौरान भी उपयोगी हो सकता है।
  • शैक्षणिक रिकॉर्ड का सत्यापन: APAAR ID से छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड का आसानी से सत्यापन किया जा सकता है। 

APAAR ID के लाभ

  • एकल मंच पर शैक्षणिक रिकॉर्ड:
    APAAR ID छात्रों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक साथ रखता है, जिससे उन्हें एक जगह पर उपलब्ध कराया जाता है।
  • शैक्षणिक गतिशीलता:
    यह विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के बीच छात्रों की आसान गतिशीलता को सक्षम करता है।
  • डिजिटल रिपोजिटरी:
    यह छात्रों के शैक्षणिक डेटा और उपलब्धियों को सुरक्षित रूप से संग्रहीत करता है।

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close