CG Anganwadi Recruitment

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 12 मार्च तक आमंत्रित

Anganwadi New Bharti 2024 Form Sarangarh-Bilaigarh

सारंगढ़ बिलाईगढ़ आंगनबाड़ी वैकेंसी 2024:  महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सारंगढ़ परियोजना के ग्राम छातादेई, बोईरडीह, जेवरा और सेमरापाली में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है।  छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन समय-समय पर आमंत्रित कराया जाता है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में रिक्त वैकेंसी हेतु आवेदन आमंत्रित।

आंगनबाड़ी की वैकेंसी कब आएगी 2024?

अगर आप सारंगढ़ बिलाईगढ़ आंगनवाड़ी वैकेंसी 2024 के लिए सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो 12 मार्च 2024 के पहले आप अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ,आवेदन करने के पूर्व आप इसके संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज बनवा ले, उसके पश्चात आप स्वयं कार्यालय पहुंचकर अपना आवेदन (Anganwadi New Bharti 2024 Form Sarangarh-Bilaigarh) प्रस्तुत कर सकेंगे।

सीजी आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता :

इन सभी भर्ती के लिए परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन जमा किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो, निवास प्रमाण पत्र में सरपंच और सचिव का हस्ताक्षर होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयु सीमा व आवश्यक दस्तावेज :

  • आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची,
  • वोटर आईडी,
  • निवास प्रमाण पत्र,
  • आधार कार्ड
  • आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़ आंगनबाड़ी वैकेंसी 2024 के लिए आवेदन कैसे करे 

छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आपको सबसे पहले ऑफलाइन आवेदन फार्म लेना होगा, कार्यालय के नजदीक दुकानों से या आप महिला बाल विकास विभाग कार्यालय सारंगढ़ परियोजना कार्यालय जाकर भी अपना आवेदन फॉर्म(Anganwadi New Bharti 2024 Form Sarangarh-Bilaigarh) ले सकते हैं और उसमें मांगी गई जानकारी को भरकर आवश्यक दस्तावेज के साथ स्वप्रमाणित करके अंतिम तिथि तक, अपना आवेदन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज :

  1. एजुकेशन सर्टिफिकेट (योग्यता प्रमाण पत्र)
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो (हॉल का खींचा हुआ )
  6. पहचान पत्र

आशा करता हूं आज की जानकारी आपको अच्छी लगी होगी और आप समझ पाए होंगे कि कैसे आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करना है। Anganwadi New Bharti 2024 Form Sarangarh-Bilaigarh

नोट :- आज के इस आर्टिकल में अगर आपको कुछ भी अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमें व्हाट्सएप कर सकते हैं और हमारे ग्रुप से जोड़ सकते हैं इसमें हम आपको सभी जानकारी समय-समय पर देते रहते हैं।

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close