Warning: Undefined property: Yoast\WP\SEO\Presentations\Indexable_Post_Type_Presentation::$open_graph_description in /www/wwwroot/cgjobs24.com/wp-content/plugins/wordpress-seo/src/presenters/open-graph/description-presenter.php on line 33
CG Jobs In Chhattisgarh 2025

सीजी सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पद के लिए लिखित परीक्षा 10 मार्च को

CGSLSA Recruitment 2024

CGSLSA Recruitment 2024 :- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा एवं अधीनस्थ स्थापनाओं (Chhattisgarh State Legal Service Authority Recruitment)के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती के अनुक्रम में सहायक ग्रेड-3, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी।

CG भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 मार्च को

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती कार्यवाही के अनुक्रम में “सहायक ग्रेड-3/ आदेशिका लेखक/कम्प्युटर आपरेटर ” के पद के लिये प्रारंभिक लिखित परीक्षा हेतु प्राप्त 16182 आवेदनों हेतु 42 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसकी लिखित परीक्षा इन विभिन्न केन्द्रों पर दिनांक 10.03.2024 को समय प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रोल नं. 50001 से 66182 तक के अभ्यर्थियों के संबंध में प्रवेश पत्र जारी किये जा रहे है, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की Website-www.cgslsa.gov.in में अपलोड किये गये हैं।

https://cgslsa.gov.in/recrutiment.htm

Chhattisgarh State Legal Service Authority Recruitment अतः समस्त अभ्यर्थीगण प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि, निर्धारित केन्द्र एवं निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रवेश पत्र डाउनलोड कैसे करें

प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि सहायक ग्रेड-3, आदेशिका लेखक/कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों की सूची इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट www.cgslsa.gov.in पर अपलोड की गई है, जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

इसके साथ ही अनुवादक एवं वाहन चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित करते हुए मेरिट लिस्ट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते है।

विशेष :-  अगर आपको सीजी सहायक ग्रेड 3 एवं वृत्त के पदों पर वैकेंसी संबंधित और कुछ जानकारी चाहिए तो, आप हमें व्हाट्सएप कर सकते हैं ,लिंक नीचे दिया गया है, जिसमें हम बताते हैं छत्तीसगढ़ की सभी योजनाओं वैकेंसी एवं स्कूल कॉलेज न्यूज़ सबसे पहले।

CBI Vacancy 2024 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती

ख़ुशी यादव

खुशी यादव CGJobs24.com ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। बीते 02 साल से कंप्यूटर ऑपरेटर & असिस्‍टेंट न्यूज़ एडिटर हैं और 2 साल से जॉब्स स्कूल -कॉलेज व योजना न्यूज़ को कवर रहे हैं। टेक न्‍यूज, गैजेट रिव्‍यूज, टिप्‍स ट्रिक्‍स, इंडस्‍ट्री स्‍टोरी, इंटरव्‍यू का अनुभव रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
close